open-navigation
close-navigation

Call us today

02947960036 / 9109307008 / 9109807008

Write us to

graaminmadadkashifoundation@gmail.com

open-navigation
close-navigation

Sharing Love, Joy & Kindness: A Day of Service in Udaipur

राजकीय बालिका गृह एवं शिशु गृह, उदयपुर में कन्या भोज।

कल उदयपुर के बालिका गृह में कन्या भोज करवाने का सौभाग्य मिला। मन में एक ही भावना थी कि त्योहार की खुशियाँ सिर्फ अपने घर तक सीमित न रहें, बल्कि उन बच्चों के साथ भी बाँटी जाएँ, जिन्हें हमारे प्यार और अपनेपन की जरूरत है।

इस पूरे आयोजन में मेरे बच्चों अमृत राज और अंजनी राज ने जिस उत्साह और खुशी के साथ बच्चियों से बातचीत की और स्वयं आगे बढ़कर भोजन वितरित किया, उसे देखकर मन सच में खुश हो गया। एक माँ के लिए इससे बड़ी खुशी क्या होगी कि उसके बच्चे छोटी उम्र से ही सेवा, संवेदनशीलता और दूसरों की मदद करने का महत्व समझने लगें।
इसके बाद हम बाल शिशु गृह गए, जहाँ एक-दो महीने के बहुत छोटे-छोटे बच्चे थे। उन मासूम चेहरों को देखकर मन बहुत भावुक हो गया। इतने सुंदर, इतने प्यारे बच्चे… उन्हें देखकर बार-बार यही ख्याल आता रहा कि कोई अपने इतने नन्हे बच्चे को छोड़कर कैसे जा सकता है। कल का पूरा दिन उन बच्चों के बारे में सोचकर मन बहुत दुखी रहा।

वहाँ उन नन्हे बच्चों के लिए फॉर्मूला मिल्क दिया गया।

इसके बाद रोड साइड पर रहने वाले जरूरतमंद बच्चों और बच्चियों को भी भोजन वितरित किया और सभी का आशीर्वाद

इसमें सबसे बड़ा धन्यवाद मेरे हसबैंड को जाता है, जिन्होंने कभी मुझे रोका नहीं, बल्कि हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया और हर कदम पर मेरा साथ दिया। ❤️ 

हमेशा यही कहा — “करो, मैं तुम्हारे साथ हूँ।” 🫶🏻

क्योंकि हर बच्चा प्यार, सुरक्षा और एक बेहतर भविष्य पाने का हकदार है।